राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने टिकैतनगर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, निकाली तिरंगा बाइक रैली भव्य स्वागत
बाराबंकी दरियाबाद। हर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में ब्लाक पूरेडलई स्थिति नियमतगंज चौराहे से विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।
यात्रा आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर पहुंचने पर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर से भव्य पुष्प वर्षा के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
इसके बाद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के कर-कमलों द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत "भव्य और दिव्य सत्संग हाल एवं यज्ञ मंडप", 2 पानी टंकी, 14 वाटर कूलर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि ये विकास कार्य आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और नगर का सर्वांगीण विकास करना हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी,ब्लाक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, हरीश बिहारी द्विवेदी युगल किशोर शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता, धर्मराज कश्यप, राजेश गुप्ता प्रसून शर्मा ,विशाल कसेरा, निर्मल पांडे ,विजय गुप्ता, राम अक्षयवर लोधी,सौरभ शुक्ला, सत्यम गुप्ता सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।




Social Plugin